Canada-India News: कनाडा छोड़ रहे हैं भारतीय छात्र, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 17 Jan 2024

डेली संवाद, टोरंटो। Canada-India News: भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव में एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारीतय छात्रों को कनाडा की तरफ से स्टडी परमिटों की संख्या से तेजी में गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बताया जा रहा है कि भारत ने परमिट की प्रक्रिया करने वाले कनाडाई राजनयिकों को कनाडा वापस भेज दिया है। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है कि खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या पर विवाद की वजह से बहुत ही कम भारतीय छात्रों ने कनाडा जाने के लिए आवेदिन दिया।

Study in Canada
Study in Canada

स्टडी परमिट की तादाद जल्द बढ़ने की संभावना नहीं

मिनिस्टर मार्क मिलर ने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्तों की वजह से वास्तव में आवेदनों की क्षमता आधी हो गई है वहीं उनका मानना है कि भारतीयों के लिए स्टडी परमिट की तादाद जल्द बढ़ने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दे कि दोनों देशों के बीच यह विवाद खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद शुरू हुआ था। बीते साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेटों के शामिल होने के सबूत हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

परमिट्स की तादाद 86 फीसदी तक घटी

सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ‘संबंध ख़राब होने के चलते बीते साल की आखिरी तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले परमिट्स की तादाद 86 फीसदी तक घटी। संख्या की बात करें तो ये 1 लाख 8 हजार 940 से 14 हजार 910 रह गई।

जबकि हालिया सालों में कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स की तादाद काफी रही है। कनाडा में कुल विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या के 41 फीसद से ज्यादा (2 लाख 25 हजार 835) भारतीय स्टूडेंट्स के पास कनाडा का एजुकेशन परमिट है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *