Punjab News: पंजाब कांग्रेस का यह नेता बीच सड़क हो गया ‘नंगा’, जमकर हंगामा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 481 शब्द|📅 17 Jan 2024

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड अचानक बीच सड़क अपने कपड़े खोल कर अर्धनग्न प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंड बचे खुचे कपड़े बी उतार रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी तरह से काबू किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। मंड ने एक एक कर अपने सभी कपड़े उतार दिए। इस दौरान मंड ने पुलिस का विरोध किया। मंड के बेटे भवदीप सिंह ने कहा कि उसके पिता आज सुबह गुरुद्वारा साहिब जाने लगे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया।

Punjab News: पंजाब कांग्रेस का यह नेता बीच सड़क हो गया 'नंगा', जमकर हंगामा
रोड के बीच अपने कपड़े उतारते कांग्रेसी नेता गुरसिमरन मंड

मंड बोले – जबरन घर में कैद हैं

गुरसिरमन सिंह मंड ने कहा कि उसे पुलिस कर्मचारियों ने जबरदस्ती घर में कैद किया हुआ है। यदि उसे और उसके बेटे को धमकी मिली है, पुलिस कर्मी उसके बेटे को अलग से सुरक्षा कर्मचारी दे सकते हैं। पुलिस कहे कि वह कामकाज छोड़ कर हर समय घर में बंद रहे, वह ऐसा नहीं कर सकते। मंड ने कहा कि मुझे घर पर आकर पुलिस कर्मचारी धमका रहे हैं।

घर में रहेंगे तो खर्च कैसे चलेगा

मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी थ्रेट है, लेकिन वह भी खुलेआम घुमते हैं। पुलिस को पहले मुख्यमंत्री मान को उनके घर में कैद करना चाहिए। मंड ने कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो उसके घर का खर्च कैसे चलेगा। मंड के खंगामे का पता चलते ही थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह, ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज ने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया।

gursimran mand
gursimran mand

बेटे को भी घर से नहीं निकलने दे रहे हैं

उधर, गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि खिचन के गिरफ्तार होने के बाद उनके घर चंडीगढ़ से इंटेलिजेंस की टीम, इलाका ACP व SHO आए थे। पुलिस अधिकारियों ने उसे और उसके बेटे को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा है। मंड ने कहा कि वह पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर चल रहे हैं। बेमतलब वह कहीं आते जाते नहीं हैं। लेकिन घर का गुजर बसर करने के लिए आना-जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मंड ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा है कि उनके बेटे को भी हाईथ्रेट है। मंड ने कहा कि मेरा बेटा कभी किसी मामले में नहीं आता, लेकिन जहां देश के लिए शहादत की बात हो वहां उनका परिवार पीछे हटने वाला नहीं है। मंड ने कहा कि यदि उनके बेटे की पुलिस को इतनी चिंता है तो वह उसे सुरक्षा कर्मी मुहैया करवा दें।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *