Punjab News: ड्रोन दीदी के नाम से जानी जाएंगी महिलाएं, इन 110 महिलाओं को मानेसर में दी गई ट्रेनिंग: चीमा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 17 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने केंद्र सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण योजना के तहत पंजाब की 110 महिलाओं जिन्हें ड्रोन तथा उन्हें चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है, उन लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की।

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण व किसानों का जीवन स्तर ऊँचा उठाना व उन्हें विश्व-स्तरीय टैक्नोलोजी से लैस कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर उनकी आर्थिक तरक्की करना है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस सराहनीय प्रयास से महिलाओं को इस बात की बेहद खुशी है कि जो महिलाएं पहले घर से बाहर नहीं निकलती थीं, वे आज ड्रोन पायलट दीदी के नाम से जानी जाएंगी। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से अब महिलाएं समाज में सिर उठाकर जी सकती हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

खेतों में महिलाएं ड्रोन उड़ाती दिखाई देंगी

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पंजाब की ड्रोन पायलट दीदियों को मोदी सरकार द्धारा ड्रोन किट व अन्य सामान दिया जाएगा। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि बहुत जल्द अब पंजाब के सभी जिलों में खेतों में महिलाएं ड्रोन उड़ाती दिखाई देंगी। यह महिलाएं ड्रोन दीदी के नाम से जानी जाएंगी और यह ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का छिड़काव करेंगी।

इफको (इंडियन फार्मर फर्टीलाइन कोऑप्रेंटिव) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा महिला किसानों को ड्रोन तथा उन्हें चलाने का 15 दिन का प्रशिक्षण दिया है। इसके तहत पंजाब के विभिन्न जिलों की 110 महिलाओं को ड्रोन किट तथा उसे चलाने की ट्रेनिंग देकर ड्रोन पायलट बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

केंद्र सरकार द्वारा इन महिलाओं को करीब 12 लाख रुपए कीमत का ड्रोन यूनिट व उसे खेतों तक ले जाने व लाने के लिए करीब पांच लाख रुपए का इलैक्ट्रिक वाहन इफ्को द्वारा दिया जाएगा और यह महिलाएं अपने खेतों में तथा अन्य किसानों के खेतों में पैसे लेकर छिड़काव किया करेंगी। इन ड्रोन के माध्यम से एक दिन में करीब 20 से 25 एकड़ में छिड़काव किया जा सकता है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *