Aadhaar Card: जाने, एक नंबर पर कितने Aadhaar Card कर सकते हैं लिंक

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aadhaar Card: आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। यह सरकारी के साथ गैर-सरकारी कामों में हमारे पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। इस वजह से आधार को पहचान भी कहा जाता है। वर्तमान में सरकार के किसी योजना का लाभ लेने, सिम खरीदने, स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए भी इसकी जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

दरअसल, आधार कार्ड में 12 डिजिट का एक यूनिक नंबर होता है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती है। इस वजह से कहा जाता है कि आधार नंबर किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी को भी अपना आधार नंबर शेयर करते हैं तो यह आपके साथ धोखाधड़ी के खतरों को बढ़ा सकता है।

आधार से मोबाइल नंबर भी लिंक होता है। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि एक मोबाइल नंबर से कितने आधार नंबर को लिंक कर सकते हैं।

एक नंबर से कितने आधार हो सकते हैं लिंक

यूआईडीएआई (UIDAI) के नियमों के अनुसार एक मोबाइल नंबर से कई आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अभी तक यूआईडीएआई ने इसको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसका मतलब है कि आप एक मोबाइल नंबर से कई आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कैसे करें

अगर आपने अभी तक आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया है तो आपको यह काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। चलिए, जानते हैं कि आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करने का प्रोसेस क्या है?

  • आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करने केलिए आपको अपने नजदीक के आधार केंद्र जाना होगा।
  • आधार केंद्र में आपको मोबाइल लिंक के लिए एक फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म के साथ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे।
  • मोबाइल लिंक के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क भी देना होगा।
  • इसके बाद आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने की रिक्वेस्ट दर् की जाएगी।
  • कुछ दिनों के बाद आपको मैसेज के जरिये पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो गया है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *