Loot In Jalandhar: जालंधर में सुबह-सुबह लूट, दुकान खोलते ही आ धमके लुटेरे, हथियार के बल कैश और मोबाइल लूटा, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: जालंधर में आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा भला कोई ही दिन जा रहा होगा जिस दिन लूटेरों द्वारा लूट की वरदाता को अंजाम ना दिया गया हो नहीं तो हर दिन लूट, गोलीबारी और चोरी के मामले सामने आ रहे है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ऐसा ही एक मामला जालंधर की घास मंडी से सामने आ रहा है खबर है कि घास मंडी की मार्किट में आज सुबह सुबह घनी धुंध में हथियारों के बल पर दुकान से लूट हो गई है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की वारदात को आज सुबह-सुबह 6 बजे के करीब दो लूटेरों द्वारा अंजाम दिया गया है।

जालंधर में सुबह सुबह लूट, देखें Video

7 हजार की नकदी ले हुए फरार

दुकानदार मालिक दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 6 बजे के करीब वह दुकान पर बैठा होता है तभी दो लड़के दुकान में आते है जिन्होंने कपड़े से अपने मुंह ढके होते है। उन्होंने दुकान पर आते ही हथियारों के बल पर दुकानदार से उसका फोन और गल्ले से 7 हजार की नकदी ले वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही लूटेरों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लूटेरों की पहचान करने के लिए आस पास लगे हुए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *