Punjab News: धामी अकाली दल का वालंटियर, लेकिन लोग धामी को अपने आकाओं को खुश करने वाली नीतियों के लिए माफ नहीं करेंगे-सीएम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना पहले सिख गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के साथ करने बारे हरसिमरत कौर बादल के बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सवाल उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हरसिमरत बादल के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयानों से हर सिख के दिल पर ठेस पहुँची है, लेकिन शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि धामी अकाली दल विशेष रूप से बादल परिवार के वफादार वॉलंटियर से ज्यादा कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने अपने आकाओं की सभी गलतियों पर आंखें बंद कर ली है, जिससे पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत बादल का यह बयान माघी के मौके पर आया है, लेकिन इस पूरे मामले पर धामी की चुप्पी ने पुष्टि कर दी है कि शिरोमणि कमेटी प्रधान बादलों की हाथों की कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि बादल परिवार की कार्यवाही सिख मर्यादा के विपरीत होने के बावजूद शिरोमणि कमेटी प्रधान को उनमें कुछ भी गलत नहीं दिखता। भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि कमेटी प्रधान को चेतावनी दी कि सिख संगत उन्हें अपने आकाओं को खुश करने की नीति के लिए माफ नहीं करेगी और उन्हें करारा सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने धामी को चुनौती दी है कि वह मीडिया के सामने आए और अपने आकाओं और अकाली दल का हरकतों से बचाव करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले भी मुख्यमंत्री पर सिखों के धार्मिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाती रही है, लेकिन लोग अच्छी तरह जानते है कि शिरोमणि कमेटी और उसके प्रधान अकाली दल के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *