Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: आज वीरवार भी पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा जारी रहा, गुरुवार सुबह पानीपत और अमृतसर समेत अन्य स्थानों पर दृश्यता शून्य रही, जबकि कुछ स्थानों पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

दोनों राज्यों में कोहरे और शीतलहर के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ में सुबह कोहरा और दोपहर में धूप रहने की संभावना है।

ठंड वाले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन स्थितियों को देखते हुए अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-ठंड वाले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकुला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में कोहरे के साथ काफी ठंड रहेगी और शीतलहर भी जारी रहेगी। बठिंडा में बुधवार सुबह बहुत घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता शून्य रही। जबकि पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *