Kitchen Hacks: क्या आपकी भी सर्दियों में बर्तन धोते हुए निकलती है जान, तो फॉलो करें ये Hacks

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kitchen Hacks: सर्दियों के इन दिनों में बर्तन धोना किसी मुश्किल टास्क जैसा है। इन दिनों हाथ जम जाते हैं और पानी का कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

कपड़े धोना, पोंछा लगाना और बर्तन धोना इन दिनों बहुत ही मुश्किल है। वैसे तो बाकी काम आसानी से हो जाते हैं लेकिन बर्तन धोने से बच पाने के लिए एक ही तरीका डिशवॉशर है जो बहुत ही महंगा है। ऐसे में यहां कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप सर्दियों में आसानी से बर्तन धो सकते हैं।

गर्म पानी से धोएं बर्तन

बर्तन से जूठन साफ करने के लिए गर्म पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से तेल मसाला हो जाएगा साथ ही दाग भी नरम हो जाएंगे। इससे बर्तन धोने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।

ऐसे साफ करें जले हुए बर्तन

ठंड के दिनों में जले बर्तनों को साफ करने के लिए स्क्रब में नमक और डिश लिक्विड डालें। जले हुए इसकी जगह पर आप जले बर्तन पर एक टिश्यू पेपर बिछाकर बेकिंग सोडा और विनेगर का घोल बनाकर लगा सकते हैं। 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें। इससे बर्तन कम समय और कम मेहनत के साथ हो जाएंगे।

गल्वस करें इस्तेमाल

ठंडे पानी से अपने हाथों को बचाने के लिए आप गल्वस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गल्वस पहनकर आप ठंड पानी के साथ बर्तनों को आसानी से धो सकते हैं।

ये तरीका भी आएगा काम

ठंड में बर्तन धोने के लिए सिंक की नाली को बंद कर दें। इसके बाद सिंक में पड़े बर्तनों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब 2 कप विनेगर को बर्तनों को ऊपर डाल दें। इसके बाद 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का और एक नींबू काटकर सिंक में डालें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इन सारी चीजों का मिश्रण सिंक में डालकर ऊपर से पानी डाल दें। 15 मिनट के लिए इसी मिश्रण में बर्तन भिगो दें। समय पूरा होने के बाद बर्तनों को साफ पानी के साथ धो दें।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *