Ram Mandir Ayodhya: किसी वजह से नहीं जा पा रहे राम मंदिर, तो घर बैठे ऐसे करें रामलला के दर्शन

Daily Samvad
5 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 590 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस ऐतिहासिक पल का हर कोई इंतजार कर रहा है। हर कोई अयोध्या में होने वाले अवसर का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अयोध्या नहीं जा सकते। ऐसे में यदि आप भी अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे 22 जनवरी को राम लला के दर्शन कर सकते हैं।

ऐप से करें राम भगवान के दर्शन

कुछ युवाओं ने ऐसा ऐप तैयार किया है जिसके जरिए आप घर बैठे राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको कहीं पर आने-जाने की जरुरत नहीं होगी बस गूगल में जाकर आपको डिजिटल राम मंदिर डॉट कॉम टाइप करना होगा।

इसके बाद एक वेब पेज खुलेगा जो आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ऐसी दुनिया में लेकर जाएगा जहां आप खुद ऐसा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आपके सामने खुद श्रीराम प्रकट हो गए हैं। इस वेब ऐप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को दर्शन करवाने के लिए अंदर ले जाते हैं।

प्रभु श्रीराम का कर सकते हैं श्रृंगार

इस वेब ऐप में आप राम मंदिर के दर्शन, राम मंदिर का निर्माण, बगीचे का निर्माण, प्रभु राम के लिए भोजन तैयार करना, प्रभु राम की आरती करना और क्विज जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। इसके अलावा आप दर्शन और आरती के साथ श्रृगांर करके फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि ऐप की शुरुआत करते ही हनुमान जी लोगों को अयोध्या लेकर जाते हैं जहां राम लक्ष्मण और सीता लंका से अयोध्या लौटते हैं और नगरवासी दीवाली मना रहे होते हैं। ऐप की खासियत यह है कि इसमें आप प्रभु श्रीराम का श्रृगांर भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस ऐप को बनाने वाली कंपनी के संस्थापक सुवीत कालरा ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले तय किया था कि राम मंदिर में कुछ योगदान उनका भी होना चाहिए।

इसके बाद उनकी कंपनी ने 9 महीने में इस वेब एप को तैयार किया है जिसे बनाने में 200 वेब डेवलपर ने काम किया है। इसे तैयार होने में कुल 25,000 घंटे का समय लगा है।

ऐसे चलाएं ऐप?

  • इस वेब ऐप को चलाना भी बहुत ही आसान है। इसके लिए गूगल पर जाकर digitalrammandir.com टाइप करें।
  • एक वेब पेज खुल कर आ जाएगा इसके बाद आप इसमें आठ भाषाओं का चयन कर सकते हैं।
  • अपनी सहूलियत के अनुसार, भाषा पर क्लिक करके आप इसे खोल सकते हैं।
  • जैसे ही ऐप खुलता है ठीक उसी के बाद हनुमान जी लोगों को अयोध्या के दर्शन करने लेकर जाते हैं।
  • इस ऐप में कई फीचर भी डाले गए हैं जैसे ऐप खोलते ही मंदिर के निर्माण, प्रभु राम का श्रृंगार, उनके लिए भोग बनाना और बीच-बीच में क्विज भी शामिल किए गए हैं।
  • ऐप को और भी खास बनाने के लिए इसमें म्यूजिक, घंटी की आवाज और वॉइसओवर में हनुमान जी की आवाज रखी गई है।

प्रधानमंत्री भी आते हैं नजर

ऐप में दर्शन करवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री भी नजर आते हैं, इसमें ऑप्शन है कि आप देश के प्रधानमंत्री के साथ दर्शन कर सकते हैं। साथ ही ऐप चलाने के बाद लोगों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जिसमें ये लिखा होता है कि उन्होंने राम मंदिर में अपनी सेवाएं दी हैं।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *