Jalandhar News: जालंधर में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाभोड़ किया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा फर्जी CBSE और ओपन स्कूल प्रमाणपत्र बनाए जाते थे। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अनुराग डाबर पुत्र राम प्रकाश निवासी न्यू विनय नगर, जालंधर और राघव चड्ढा पुत्र नरेश चंद्र निवासी चंदन नगर, नेयर फतेहपुरी मोहल्ला के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक गिरोह है जो फर्जी सीबीएसई और ओपन स्कूल प्रमाणपत्र बनाने का काम करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले को लेकर जांच करना शुरू कर दी जिसके चलते पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाम-पता और नंबर पूछकर बनाकर देते थे सर्टिफिकेट

बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध ढ़ंग से ये सर्टिफिकेट बनाकर बेचता था। वह लोगों से सिर्फ नाम, पता और नंबर पूछ कर सर्टिफिकेट बनाकर दे देते थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों से एक प्रिंटर सहित, एक कंप्यूटर सेट और करीब 600 फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किए है।

आरोपी एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए एक आरोपी में से अनुराग डाबर एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है जोकि छात्रों से डेटा इकट्ठा करता था और इसे दूसरे आरोपी राघव को भेजता था। जहां से राघव उक्त सर्टिफिकेट बनाकर लेता था। वह इस काम से लिए एक व्यक्ति से करीब 20 से 25 हजार रुपए लेते थे।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *