Punjab News: मुख्यमंत्री ने अग्निवीर जवान अजय सिंह की शहादत पर प्रकट किया शोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 वर्षीय सैनिक जवान अजय सिंह की ड्यूटी दौरान शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अग्निवीर अजय सिंह, जो खन्ना के नजदीक गाँव रामगढ़ सरदारां का रहने वाला था, एक बारूदी सुरंग धमाके में शहीद हो गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बहादुर सैनिक ने जम्मू- कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए और विशेषकर परिवार के लिए न पूरी होने वाली कमी है। मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में परिवार के साथ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि इस शहीद ने अपनी ड्यूटी पूरी बहादुरी और लगन के साथ निभाई और शहीद का बलिदान युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की नीति अनुसार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास, अयोध्या से Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *