Punjab School News: पंजाब बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, डेटशीट में हुआ बड़ा बदलाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School News: पंजाब बोर्ड (Punjab Board) के बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की प्री-बोर्ड/टर्म-2 (Pre Board) की डेटशीट में बड़ा बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को होने वाली प्री-बोर्ड और टर्म-2 की परीक्षा की तारीख बदली गई है। डेटशीट में बदलाव नवोदय विद्यालय की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है इसके तहत 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा अब 29 जनवरी को ली जाएगी।

नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा की डेटशीट बाद में की जाएगी जारी

इसके साथ ही नॉन बोर्ड कक्षाओं की टर्म-2 की परीक्षा पूरे सिलेबस से ली जाएंगी। बताया जा रहा है कि नॉन बोर्ड कक्षाओं की सालाना परीक्षा की डेटशीट बाद में जारी की जाएगी। वहीं इसके साथ ही बरनाला जिले की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में भी बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बरनाला में परीक्षाओं की डेटशीट का बदलाव शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला जी के शहीदी दिवस को छुट्टी को लेकर किया गया है। जिसके चलते बरनाला में 19-01-24 को होने वाली प्री-बोर्ड/टर्म-2 परीक्षा 29-01-2024 को दोपहर बाद आयोजित की जाएगी।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास, अयोध्या से Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *