Punjab Weather Update: घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने पंजाब के इन 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण ठंड का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक इन जिलों में कई जगहों पर घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। कड़ाके की ठंड वाले दिन होंगे जिससे आम जनजीवन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके साथ ही कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। बता दें कि आज भी पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सड़कों पर रफ्तार धीमी हो गई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई हालिया बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि यहां दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, हिमाचल में 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *