Winter Health Tips: ठंड से आपको बचाएगे ये चीजें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 647 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Winter Health Tips: इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए सभी रुम हीटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हीटर सिर्फ आपके शरीर को बाहर से गर्माहट देंगे। शरीर को यदि आप अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो अच्छा खान-पान बहुत ही जरुरी है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ठंड में बीमार पड़ने से बचने के लिए आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है। इस मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखकर आप खुद को सर्दी और फ्लू जैसी इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

देसी घी (Desi Ghee)

सर्दियों में आप अपनी डाइट में देसी घी शामिल कर सकते हैं। देसी घी आपके शरीर की गर्मी और तापमान को बैलेंस करने में मदद करता है। इसमें फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

दालचीनी (Cinnamon)

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबॉयोटिक गुण पाए जाते हैं। मीठी डिश, नमकीन, बेकिंग और स्नेक्स में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है।

सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बढ़ता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। दालचीनी का पानी पीने से खांसी भी ठीक हो जाती है।

बादाम और अखरोट (Almonds And Walnuts)

इन दोनों ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है। इनको पानी में भिगोकर खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अखरोट का सेवन आप बिना भिगोए हुए कर सकते हैं।

रोज सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। सर्दी के मौसम में 4-5 बादाम और दो अखरोट आप रोज खाएं।

गुड़ (Jaggery)

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ को मीठे व्यंजनों में मिलाकर आप शामिल कर सकते हैं।

शहद (Honey)

इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा गले की खराश भी यह दूर करता है। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

तिल के बीज (Sesame Seeds)

सर्दियों में तिल का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। इस मौसम में यह आपके शरीर को गर्म रखते हैं। कई तरह से आप इसका सेवन करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

जड़ वाली सब्जियां (Root Vegetables)

ये सब्जियां भी आपके शरीर को गर्म रखती हैं क्योंकि उनका पाचन धीमा होता है जिससे ज्यादा गर्मी पैदा होती है। मूली, शलजम और शकरकंद जैसी जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों का सेवन आप कर सकते हैं।

इसके अलावा सूप बनाकर या सलाद के रुप में आप इसका सेवन कर सकते हैं।

तुलसी (Tulsi)

इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। विटामिन-ए, जिंक और आयरन काफी अच्छी मात्रा में इसमें पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह सारे पोषक तत्व आपके शरीर को ठंड से होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, साइनस और श्वसन संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियां चबाने से इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है। ठंड के मौसम में आप शरीर को गर्म रख सकते हैं।

अदरक (Ginger)

इसमें थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने और रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में भी अदरक बेहद लाभकारी माना जाता है। सर्दियों में सुबह अदरक वाली चाय का सेवन आप कर सकते हैं।

अंडे (Eggs)

इसे एक सूपरफूड माना जाता है। इसलिए सर्दियों में अंडो की भारी मांग होती है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन-सी भी देता है। यह सारे पोषक तत्व शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *