Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में तैयार है टेंट सिटी, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था भी है पूरी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Ram Mandir Ayodhya: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आगंतुकों के लिये कई टेंट सिटी बन करके अगवानी के लिये तैयार हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

विश्व हिन्दू परिषद के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मनोज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा में आगंतुकों के लिये कई टेंट सिटी बनकर तैयार हो गई हैं। मणिपर्वत के निकट तीर्थ क्षेत्र पुरम् समेत तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार कराई जा रही सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं परिपूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम में 8 हजार बिस्तर आगंतुकों के लिए हैं। पूरे परिसर को 6 नगरों में बांटा गया है। इसके अलावा छावनी के योग केंद्र और कारसेवकपुरम में भी आवासीय व्यवस्था पूर्ण हो गई है।

भोजनालय में रोज बन रहा लगभग 2000 लोगों का भोजन

मनोज ने बताया तीर्थ क्षेत्र पुरम में पांच भोजनालय प्रारंभ हो गए हैं इसमें करीब 2000 लोगों का भोजन रोज बन रहा है। यहां पर दस शैया वाला अस्पताल भी बनकर तैयार हो गया है जिसमें 20 चिकित्सकों के साथ हर तरह की बीमारी से निपटने के लिये सक्षम हैं।

उन्होंने बताया तमाम चिकित्सक रिजर्व में भी रखे गये हैं। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और आवास योजना के प्रभारी कोटेश्वर शर्मा ने बताया की तीर्थ क्षेत्र द्वारा बसाई गई सभी टेंट सिटी में सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं।

तीर्थ क्षेत्र पुरम में 300 वाहनों के पाकिर्ंग की व्यवस्था भी आगन्तुकों के लिये की गई है। इसके अलावा दुपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि छावनी योग केंद्र की टेंट सिटी को यहां की व्यवस्था में महेश, डा.परमानंद, रनदीप पोखरिया, धईरजजई, कुलदीप रावल, ब्रजेशानंद, राम मिलन, पंकज आदि को लगाया गया है। इसके अलावा कारसेवकपुरम की टेंट सिटी भी आगंतुकों की अगवानी करने के लिए तैयार है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास, अयोध्या से Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *