Jalandhar News: जालंधर में हैवानियत, गला दबादकर नर्स को मारा, शव से किया दो बार रेप

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 20 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जालंध में एक ऑटो ड्राइवर ने नर्स की हत्या कर उसके शव के साथ 2 बार रेप किया। इसका खुलासा आरोपी ने पूछताछ के दौरान किया है। आरोपी के मुताबिक वह नशे की हालत में युवती से रेप करना चाहता था। युवती उसे धक्का देकर भाग गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आरोपा आटो ड्राइवर ने पीछा कर युवती को पकड़ लिया। गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह नहर किनारे शव फेंक कर चला गया। इसके बाद दोबारा उसका संबंध बनाने का मन किया तो वह लाश के पास आ गया। उसने रेप किया और शव वहीं छोड़कर भाग निकला।

युवती खांबड़ा चर्च में आई थी

करतारपुर के DSP सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि आरोपी की पहचान मॉडल टाउन, राजपुर मोहल्ला के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। 25 दिसंबर को युवती खांबड़ा चर्च में आई थी। शाम के समय उसने चर्च के बाहर से ऑटो लिया। ऑटो ड्राइवर प्रिंस शराब के नशे में था। वह उसे लांबड़ा के तराड़ गांव में नहर किनारे ले गया।

Jalandhar News: जालंधर में हैवानियत, गला दबादकर नर्स को मारा, शव से किया दो बार रेप
युवती जालंधर में खांबड़ा चर्च में आई थी, जो गुरदासपुर की रहने वाली थी

युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की

आरोपी प्रिंस ने यहां युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती प्रिंस को धक्का देकर फरार हो गई। इसके बाद प्रिंस युवती का पीछा करने लगा। कुछ दूरी पर जाकर उसने युवती को पकड़ लिया। गुस्से में प्रिंस ने उसका गला दबा दिया। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। इसके बाद प्रिंस ने उसके शव के साथ ही रेप किया। डर की वजह से वह शव को नहर किनारे फेंक कर भाग गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

पूछताछ में प्रिंस ने कहा कि कुछ दूरी पर जाने के बाद उसका युवती के शव के साथ दोबारा रेप करने का मन किया। वह शव के पाया आया और संबंध बनाकर फरार हो गया। आपको बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह तराड़ गांव के सरपंच ने लांबड़ा पुलिस को युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है और उससे रेप हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच करते हुए ऑटो ड्राइवर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने यह खुलासा किया।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *