Jalandhar News: वाह रे पुलिस कमिश्नर: जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ढाबों पर लगा दी पाबंदी, शराब ठेके को दे दी खुली छूट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 20 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर (सुनील प्रभाकर)। Jalandhar News: शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात करीब 1 बजे हैं। मैं सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा हूं। स्टेशन कैंपस से आगे शहर को जाने वाली सड़क पर कई दुकानें हैं। इनमें खाने के लिए कई ढाबे भी हैं। लेकिन ये सभी बंद थे। दूसरी तरफ वहां एक शराब का ठेका जरूर खुला नजर आ गया। खाने के लिए कुछ मुसाफिर ढाबे के पास गए, पूछा बंद क्यों है, तो जवाब मिला – पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का आदेश है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कोहरे और घनी धुंध के कारण कई ट्रेन रद्द हो गई थीं। बहुत से मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए थे। उनमें से कई मुसाफिर देर रात करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर आकर बने ढाबों के दरवाजे खटखटाने लगे, तो अंदर से ढाबा मालिक बोले कि पुलिस का आदेश है कि सुबह होने से पहले ढाबा नहीं खोल सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा बहुत सख्त हैं

मुसाफिरों ने काफी मिन्नतें हैं कि भूख लगी है ढाबे का दरवाजा खोल दो लेकिन अंदर से ढाबा मालिक कि आवाज आई कि आजकल जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा बहुत सख्त हैं, हम उनके आदेश को नहीं टाल सकते हैं। रात में खाना नहीं मिलेगा, सुबह ढाबे खुलेंगे तब खाना मिलेगा।

Swapan Sharma IPS
Swapan Sharma IPS

देर रात को ढाबे नहीं खुलेंगे

इसे लेकर जब ढाबा मालिक से बात कि गई तो उन लोगों ने बताया कि पुलिस का मानना है कि देर रात इन ढाबों के बाहर असमाजिक तत्व आकर खड़े होते हैं, जिससे पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस के आदेश के मुताबिक देर रात को ढाबे नहीं खुलेंगे। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस असमाजिक तत्वों को पकड़ने की बजाए ढाबे ही बंद करवा दिए, जिससे रोजाना सैकड़ों मुसाफिरों को भूखे सोना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके उलट रेलवे स्टेशन के पास शराब ठेका 24 घंटे खुला रहता है। उसे रात को भी बंद करने का आदेश पुलिस नहीं देती। हालत यह है कि जालंधर जैसे बड़े शहर में मुसाफिरों को भूखे पेट सोने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं शराब का ठेका रात भर खुला रहता है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *