Lok Sabha Election: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू की चुनावी सीट को लेकर बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मंथन किया। जालंधर के सांसद सुशील रिंकू को चुनाव लड़वाने पर बड़ी चर्चा हुई। ये मंथन बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बताया जा रहा है कि जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल की बैठक में सांसद सुशील रिंकू को जालंधर में तैयारी करने को कहा गया है। जिससे यह साफ हो गया है कि अगर कांग्रेस से AAP समझौता भी करती है तो जालंधर से रिंकू का लड़ना तय है।

Sushil Rinku MP Jalandhar
Sushil Rinku MP Jalandhar

जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा

AAP के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सुशील रिंकू को जालंधर से चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी गई है। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंंत्री भगवंत मान, आप नेता राघव चड्ढा सहित विभिन्न वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस दौरान ये फैसला लिया गया है। जल्द इसे लेकर पार्टी आलाकमान नोटिफिकेशन जारी करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाइल फोटो

आपको बता दें कि जालंधर के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस की ओर से जालंधर वेस्ट हलके से विधायकी का चुनाव लड़ते थे। उन्हें आप के MLA शीतल अंगुराल ने हराया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान जब जालंधर से पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हुआ तो रिंकू कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। जिसके बाद आप द्वारा उन्हें टिकट दी गई और वह सांसद का चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हराया था।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

Ayodhya| प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास। Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *