Study in Canada: कनाडा में STUDY और JOB का है प्लान, तो पढ़ लें PM जस्टिन ट्रूडो का ये फरमान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो। Study in Canada: कनाडा में स्टडी और कनाडा में नौकरी (Job in Canada) करने का प्लान बनाने वाले भारतीय खासकर पंजाब के छात्रों (Punjabi Student) के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि कनाडा में स्टडी (Study in Canada) और जाब (JOB) को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का नया फरमान आ गया है। ट्रूडो के मंत्री विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने जा रहे हैं, लेकिन कनाडा की आर्थिक व्यवस्था को देखते हुए शायद यह फैसला टल सकता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आपको बता दें कि कनाडा से लगातार आवास और बेरोजगारी संकट की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कनाडा में विदेशी छात्रों को रहने के लिए घर कम पड़ गए हैं, उन्हें रोजगार यानी जाब भी नहीं मिल रही है। जिससे कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार थोड़ी चितिंत जरूर है, लेकिन इस संकट का समाधान खोजने में जुटी हुई है।

Canada Visa
Canada Visa

कनाडा के मिनिस्टर का आया बड़ा बयान

कुछ दिन पहले कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने एक टीवी इंटरव्यू में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या सीमित करने की बात कही। हालांकि उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया है कि सरकार विदेशी छात्रों की संख्या कितनी घटना चाहती है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला प्रांतीय सरकारों से सलाह-मशविरे के बाद लिया जाएगा।

कनाडा में 9 लाख विदेशी छात्र

आपको बता दें कि कनाडा की आबादी करीब 4 करोड़ है। यहां फिलहाल 9 लाख से अधिक विदेशी छात्र हैं। जिनका कनाडा की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी कनाडा पढ़ने जाते हैं। यहां कुल विदेशी छात्रों की संख्या में भारतीयों की संख्या अधिक है, उसमें पंजाबियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Study in Canada: कनाडा में STUDY और JOB का है प्लान, तो पढ़ लें PM जस्टिन ट्रूडो का ये फरमान

कनाडा में कितने भारतीय छात्र हैं?

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में कनाडा में 5.50 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र कनाडा में थे। जिसमें से 2.26 लाख छात्र, या कुल का 40 प्रतिशत भारतीय थे। जिसकी वजह से यदि विदेशी छात्रों में कटौती की जाती है तो इसका सबसे अधिक असर भारतीय छात्रों पर ही पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडियन प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा की फेडरल गवर्नमेंट को दो साल पहले ही पब्लिक सर्वेंट्स ने बढ़ते प्रवासियों के चलते घरों की कमी होने की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार लिबरल्स ने इस साल 485,000 प्रवासियों को लाने का लक्ष्य रखा है। जबकि साल 2025 और 2026 में कुल 500,000 प्रवासियों को लाने का लक्ष्य है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *