Crime News: गर्लफ्रैंड से मिलने गए JE की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 21 Jan 2024

डेली संवाद, रतलाम। Crime News: रेलवे डिवीजन हेडक्वार्टर में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) का शव रविवार दोपहर मंदसौर जिले में मिला है। प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या की आशंका है। मामला मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव का है। शव यहां तालाब किनारे खड़ी कार में पाया गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

दीक्षांत पंड्या रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर C&W (कारगो एंड वैगन) डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। वेस्टर्न रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे।

जेई के शरीर में चार गोली लगी

घटना रतलाम और मंदसौर बॉर्डर पर होने के कारण रतलाम के ढोढर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची। भावगढ़ (मंदसौर) थाने के सब इंस्पेक्टर जोरसिंह डामोर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक JE के शव पर चार गोलियों के निशान थे। एक गोली शरीर को पार कर निकल गई। तीन और गोलियां भी लगी हैं। घटनास्थल पर खड़ी मिली ब्रेजा कार (MP43 CB0143) JE की ही बताई जा रही है।

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। मोहसिन नाम का युवक और JE की एक ही युवती से दोस्ती थी। पुलिस मोहसिन की तलाश कर रही है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *