Punjab News: 22 जनवरी को पंजाब में अवकाश ना करना सनातन विरोधी होने का प्रमाण: प्रितपाल सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 22 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा 22 जनवरी को पंजाब में अवकाश ना किए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

प्रितपाल सिंह ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पंजाब, हिन्दू तथा सनातन विरोधी है। पंजाब सरकार ने आज 22 जनवरी के इस ऐतिहासिक दिन पर पंजाब में अवकाश घोषित ना करके इस बात का स्पष्ट प्रमाण दे दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत मान सरकार ने पंजाब में आज 22 जनवरी का अवकाश ना देकर पंजाब के करोड़ों पंजाबी सनातनी भाई-बहनों व बच्चों को इस एतिहासिक क्षण के साक्षी बनने से रोक कर उनकी धार्मिक भावनाओं को भारी ठेस पहुंचाई है और उनके दिलों में भगवान श्री राम के प्रति प्रेम भाव व श्रद्धा को रोकने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि आज सारा देश जहाँ इस वर्ष की दूसरी दिपावली मना रहा है, वहीं भगवंत मान सरकार ने पंजाब के करोड़ों लोगों की खुशी में विघ्न डालने का कार्य किया है, जिसके लिए पंजाबी भगवंत मान सरकार को कभी माफ नहीं करेंगें।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *