Canada News: कनाडा ने STUDY VISA में की कटौती, वर्क परमिट को भी घटाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 23 Jan 2024

डेली संवाद, ओटावा। Canada News: कनाडा में पढ़ाई (Study in canada) करने जा रहे भारतीय छात्रों (Indian Student in Canada) के लिए बुरी खबर सामने आ रही है है। खबर है कि कनाडा सरकार (Canada Government) ने अगले दो वर्षों के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा (Student Visa) में कटौती और वीजा जारी करने की सीमा तय करने की घोषणा की है।

ग्रेजुएशन करने वालों को नहीं मिलेगा वर्क परमिट

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि प्राइवेट कॉलेजों से ग्रेजुएशन करने वालों को भी वर्क परमिट नहीं मिलेगा। इसे जस्टिन ट्रूडो सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दे कि इस बात का ऐलान कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर द्वारा किया गया है।

Study in Canada
Study in Canada

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

कनाडा सरकार द्वारा यह फैसला लेने से पंजाब छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि पंजाब के लोगों की पहली पसंद कनाडा बना हुआ है। पंजाब के ज्यादातर छात्र कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते है युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं।

कनाडा में बढ़ा आवास संकट

एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा ने घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए स्टडी परमिट के लिए स्वीकृत आवेदनों की संख्या पर प्रवेश सीमा लगाएगा, जिसके परिणामस्वरूप 2023 की तुलना में इस वर्ष संख्या में 35 प्रतिशत की कमी आएगी। बता दे कि कनाडा में इस समय आवास संकट बढ़ हुआ है।

Canada Latest News
Canada Latest News

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं दूसरी तरफ मीग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने कहा कि आने वाले हफ्तों में चिकित्सा और कानून जैसे पेशेवर कार्यक्रमों के साथ-साथ मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के जीवनसाथियों के लिए ओपन वर्क परमिट उपलब्ध होंगे।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *