डेली संवाद, चंडीगढ़। ED Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के कई जिलों में रेड की है। जानकारी के मुताबिक मामला रियल एस्टेट से जुड़ा है। पंजाब समेत तीन राज्यों के 18 जिलों में ईडी ने छापा मारा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जानकारी के अनुसार ईडी ने पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में छापेमारी की। इस में पंचकूला, मोहाली व हिमाचल प्रदेश का सोलन जिला भी शामिल है। ईडी की टीम पंजाब-हिमाचल के 18 जिलों में पहुंची।
मोहाली और पंचकूला से जुड़े तार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला शहरी विकास अथारिटी विभाग से संबंधित भ्रष्टाचार का है, जिसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली सहित हरियाणा में स्पेशल अभियान भी चलाया गया।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि 2015 से 2019 के बीच हुई धोखाधड़ी मामले में हरियाणा की कई रियल एस्टेट कम्पनियां व अधिकारी ईडी की रडार पर हैं। उक्त मामला हुड्डा में 70 करोड़ रुपए के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
आपको बता दें हुडा को अब हरियाणा शहरी विकास अथारिटी के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि इस मामले के तार हिमाचल प्रदेश से भी जुड़े हुए हैं। ईडी की कई सरकारी अधिकारियों व सेवानिवृत अधिकारियों सहित प्राइवेट लोगों की लोकेशन पर कार्रवाई की जा रही है।