Punjab News: सोते समय खर्राटे मारना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने उतारा मौत के घाट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 23 Jan 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: अगर आपको भी रात को सोते समय खर्राटे मारने की आदत है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको ये खबर एक बार जरूर पढ़ लेनी चाहिए जिससे आगे से आप रात को खर्राटे मारने से भी डरेंगे।

पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल लुधियान के नूरवाला रोड इलाके में एक पति को खर्राटे मारना उस समय भारी पड़ गए जब पति के खर्राटे से गुस्साई महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मिली जानकारी के अनुसार एंब्रायडरी का काम करने वाले गौरव की शादी सोनम से हुई थी। दोनों का 11 साल का एक बेटा भी है। दंपती में घरेलू बातों को लेकर ज्यादातर क्लेश रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ।

पत्नी ने सोते हुए पति की गर्दन पर कटर से किया वार

झगड़ा होने के बाद गौरव सो गया। तभी गौरव सोते समय खर्राटे ले रहा था। उसकी पत्नी ने इसी बात को लेकर क्लेश कर दिया। इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सोनम ने वहां पड़ा कटर उठाया और सीधे गौरव की गर्दन पर वार कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और लगातार खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामला की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *