National Girl Child Day: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 24 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। National Girl Child Day: आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की शाखा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया, इस मौके स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया, जिसका आयोजन स्कूल प्रिंसिपल मिनाक्षी की देखरेख में किया गया।

National Girl Child Day: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं के प्रति समाज की सोच को ऊपर उठाने आदि का संदेश देते हुए पोस्टर बनाए, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसकी शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा की गई थी, जिसमें लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें समान अधिकार और अवसर देने की आवश्यकता और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लड़कियों के उत्सव का प्रस्ताव रखा गया था।

National Girl Child Day: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

स्कूल की शाखा में पोस्टरों के माध्यम से जगह-जगह संदेश प्रदर्शित किए और महिला सशक्तिकरण के मूल्यों पर भी विचार व्यक्त किए। इस मौके ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीत चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी और उन्हें हर कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *