Punjab News: पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 141 नशा तस्कर किए काबू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 24 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशों की दलदल में फंसे लोगों को फिर मुख्य धारा में लाने के मद्देनज़र चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के अंतर्गत और भी नशा पीड़ितों ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 64-ए का लाभ लेकर पुनर्वास और इलाज के लिए आगे आ रहे हैं।

यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने दी। उन्होंने बताया, ‘सिर्फ़ 20 दिनों में, माननीय अदालत ने 237 मामलों की पुष्टि की है, जहाँ ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 64-ए के अंतर्गत हुक्म पास किए गए हैं जिसके अंतर्गत 282 नशा पीड़ितों का नशा छुड़वाने और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज़िक्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए त्रिआयामी रणनीति- लागू, रोकथाम और पुनर्वास- को लागू किया है। रणनीति के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 64- ए के बारे प्रचार और जागरूकता फैला रही है और इस रणनीति के अंतर्गत कुछ ग्राम हेरोइन या नशीले पाउडर के साथ पकड़े गए नशाग्रसत व्यक्तियों को पुनर्वास का मौका दिया जाता है।

पिछले हफ्ते कुल 141 नशा तस्कर गिरफ्तार

आईजीपी ने कहा कि बड़े नशा तस्करों के विरुद्ध भी कार्यवाही जारी है, पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते 109 एफआईआर दर्ज करके 31 बड़ी मछलियों समेत कुल 141 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया और 19.4 किलो हेरोइन, 8.3 किलो अफ़ीम, 25. 23 क्विंटल भुक्की, और 4201 नशे की गोलियां/ कैप्सूल/ टीके/ शीशियां बरामद किए। इसके इलावा उनके पास से 1.40 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान ऐनडीपीऐस मामलों में छह और भगौड़े गिरफ़्तार किए जाने से 5 जुलाई, 2022 को पी. ओज/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाई विशेष मुहिम के अंतर्गत गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 1260 तक पहुँच गई है।

1 जनवरी, 2024 से 15 जनवरी, 2024 तक ऐनडीपीऐस एक्ट के अंतर्गत नशों से सम्बन्धित मामलों के निपटारे के बारे विवरण देते हुए आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस की अलग-अलग फील्ड और स्पैशल ईकाइयों ने 523 किलो हेरोइन, 79.92 क्विंटल भुक्की, 298 किलो गाँजा और 17. 57 लाख नशे की गोलियां/ कैपसूलों को, उच्च-स्तरीय नशा निपटारा समितियों की देख-रेख में उचित प्रक्रिया की पालना करते हुए नष्ट किया है।

नशा तस्करों की 111 करोड़ रुपए की 263 जायदादें ज़ब्त

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने सरकार बनने से लेकर अब तक बड़े नशा तस्करों की 111 करोड़ रुपए की 263 जायदादें ज़ब्त की हैं। जबकि 3.60 करोड़ रुपए की अन्य जायदादों को ज़ब्त करने सम्बन्धी 9 अन्य प्रस्ताव समर्थ अधिकारी के पास विचाराधीन हैं। इसके इलावा आई. जी. पी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में अमन कानून की स्थिति को सुधारने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल, 2022 को स्थापित हुई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अब तक 951 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ़्तार करने और 10 को बेअसर करने के उपरांत 312 गैंगस्टरों/ आपराधिक माड्यूलों का पर्दाफाश किया है और उनके पास से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने वाले 963 हथियारों और 208 वाहनों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *