डेली संवाद, सुनाम। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि अमन अरोड़ा को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के मुतबिम संगरूर कोर्ट ने मंत्री की सजा पर रोक दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बता दे कि इससे पहले कोर्ट ने सजा पर रोक का फैसला 25 जनवरी यानी आज के लिए सुरक्षित रखा था। इसके बाद अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इसे बाद अब मंत्री अमन अरोड़ा 26 जनवरी पर झंडा फहरा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
यहां हम आपको बता दे कि अमन अरोड़ा को घरेलू विवाद के मामले में सुनाम कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ अमन अरोड़ा ने जिला सैशन अदालत संगरूर का दरवाजा खटखटाया था और सजा के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी।