Weather Punjab: पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 25 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab: पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंडी कहर बरपा रही है। पंजाब में घनी धुंध से पारा नीचे लुढ़ गया है। हाल ये है कि शीत लहर का कहर दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है और भीषण ठंड जानलेवा साबित होने लगी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसी के चलते 6 साल के बच्चे कुलदीप सिंह निवासी पक्खो कलां, बरनाला की ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार है। धूप न निकलने के कारण पंजाब में सीवियर (घातक) कोल्ड डे के चलते शहीद भगत सिंह नगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

Weather Update news
Weather Update news

पंजाब में पारा 2 डिग्री नीचे लुढ़का

वहीं मोगा के बुध सिंह वाला में 2.5, रोपड़ 3.5, गुरदासपुर 3, बठिंडा 3.4, पटियाला 3.6, फरीदकोट 4, लुधियाना 4.1 डिग्री सैल्सियम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में पारा 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहाली में 5.1 डिग्री तापमान की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पठानकोट में 4.6, रोपड़ में 4.5, बरनाला में 3 डिग्री क कमी दर्ज हुई।

Weather-update-in-Fog
Weather-update-in-Fog

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उधर, अमृतसर में न के बराबर समझी जाती 0.5 डिग्री, गुरदासपुर में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम सामान्य न होने का कारण पंजाब अलर्ट जोन से बाहर नहीं निकल रहा है, जोकि गंभीर हालातों को बयां कर रहा है। इसी क्रम में मौसम विभाग द्वारा वीरवार के लिए रैड अलर्ट घोषित किया गया है।

घनी धुंध संबंधित एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है। कोल्ड डे के बीच धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ेगी और लोगों को मुश्किलों में इजाफा होगा।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *