Chai Paratha: क्या आप जानते हैं चाय के साथ पराठा खाने से होने वाले नुक्सान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chai Paratha: सुबह के समय जल्दबाजी में लोग ठीक से नाश्ता नहीं करते हैं। चाय के बिना नींद खुलती है नहीं तो फटाफट चाय के साथ टोस्ट या परांठा लेते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कई भारतीयों का तो अब ये पसंदीदा नाश्ता बन गया है, क्योंकि ये जल्दी बन जाता है और खाने में टेस्टी भी लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतने चाव से जिस चाय- परांठे को आप नाश्ते में ले रही हैं वो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने।

एसिडिटी

लोग सोचते हैं कि चाय और परांठा एक लाइट नाश्ता है पर ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों ही हैवी मील में count होते हैं। तेल में फ्राई हुआ हैवी परांठा और चाय से एसिड रिफ्लेक्शन हो सकता है और पेट में एसिड बैलेंस नहीं हो पाता है। इसके चलते आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

एनीमिया

स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि चाय में फेनोलिक नाम का केमिकल होता है, जो पेट में आयरन कॉम्प्लेक्स को और ज्यादा बढ़ा देता है। इससे शरीर में सही मात्रा में आयरन नहीं पहुंच पाता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ऐसे में ये उनके लिए दिक्कत की बात बन जाती है, जिनके शरीर में पहले से ही आयरन की कमी है या एनीमिया की शिकायत है। इन लोगों को चाय- परांठे से दूर रहना चाहिए। वहीं जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें भी चाय- पराठे से दूर रहना चाहिए।

अनहेल्दी डाइट है चाय- पराठा

चाय में पाए जाने वाली टैनिन प्रोटीन के साथ मिलकर एंटीन्यूट्रिएंट्स की तरह व्यवहार करता है। एक स्टडी में ये पाया गया है कि टैनिन इन प्रोटीन को लगभग 38% तक कम कर देता है, इसलिए चाय के साथ परांठा खाना एक हेल्दी डाइट नहीं है।लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इसी नाश्ते को हेल्दी बना सकती हैं

आटे में मिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

अपने पराठे को हेल्दी बनाने के लिए परांठे में हरी पत्तेदार सब्जियां मिला लें। पालक, मेथी के पत्ते या केल को बारीक काटकर आटा गूंथ लिया जा सकता है। इन सब्जियों में विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती है, जो दिन की शुरुआत का हेल्दी मील बन सकते हैं।

ज्यादा स्टफिंग का करें इस्तेमाल

परांठे प्लेन की जगह स्टफिंग वाला बनाएं। बची हुई सब्जी, दालें, पनीर, पालक, गोभी की मोटी स्टफिंग का इस्तेमाल करें। इन परांठों को तेल की पतली परत में ही फ्राई करने की कोशिश करें। वहीं ऑलिव ऑयल भी एक अच्छा ऑप्शन है।

चाय का कैसे करें सेवन?

वहीं परांठे के साथ चाय न लें। परांठे दही, अचार या चटनी के साथ लें। अगर आपको चाय पीने की आदत तो नाश्ते के कम से कम 45 मिनट या 1 घंटे बाद ही चाय पीएं। शाम को भी खाली पेट चाय न लें, साथ में लाइट स्नैक्स लें।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *