Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में 35 युवकों द्वारा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: इस समय की खबर पंजाब के जिला अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में एक होटल पर फायरिंग हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के चील मंडी इलाके में कुछ अज्ञात युवाओं द्वारा होटल पर हमला किया गया।

होटल में भी की तोड़-फोड़

मिली जानकारी के मुताबिक हमलवारों द्वारा होटल के बोर्ड पर फायरिंग की गई है और इसके साथ ही होटल में काफी तोड़ फोड़ भी की गई है। फिलाहल फायरिंग में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान होने के खबर सामने नहीं आ रही है वहीं होटल में समान का काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है हमला करने वाले 30-35 युवक थे। वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए होटल के मैनेजर ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और ना ही वह हमला करने आए किसी युवक को जानता है।

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में 35 युवकों द्वारा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

30 से 35 युवकों ने किया हमला

इसके साथ ही उनसे बताया कि देर रात अचानक उनके होटल के बाहर आवाजें आने लगी। उन्होंने अंदर से देखा तो तकरीबन 30 से 35 युवा बाहर खड़े थे और उन्हें बाहर आने को कह रहे थे। उन्होंने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला और ऊपर की ओर भाग गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ऊपर जाकर देखा तो युवाओं ने पहले बोतलें चलाईं फिर फायर किए। कोई नजर नहीं आया तो वो बोर्ड पर ही फायर करते रहे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *