Gold-Silver Price: सस्ता हुआ सोना और चांदी के दाम में 700 रुपये की बढ़त, जानें ताजा कीमत

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई। बाजार में सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

जिसके बाद इसकी कीमत 76000 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती और घटती रहती हैं। सर्राफा बाजार में 26 जनवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50 रुपये गिरकर 57850 रुपये पर आ गई।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इससे पहले 25 जनवरी को इसकी कीमत 57,900 रुपये थी, जबकि 24 जनवरी को इसकी कीमत बढ़कर 57,950 रुपये हो गई। 22 और 23 जनवरी को सोने की कीमत यही थी। इससे पहले 21 जनवरी को इसकी कीमत 57850 रुपये थी. 20 जनवरी को भी इसकी कीमत इतनी ही थी।

22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो शुक्रवार को इसकी कीमत 63120 रुपये थी जबकि 25 जनवरी को भी इसकी कीमत 63180 रुपये थी। सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो शुक्रवार को इसकी कीमत में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसके बाद बाजार में चांदी की कीमत 76000 रुपये हो गई है। जबकि 25 जनवरी को इसकी कीमत 75300 रुपये थी। 4 जनवरी को इसकी कीमत 75000 रुपये थी, 23 जनवरी को इसकी कीमत 75500 रुपये थी, 22 जनवरी को भी यही कीमत थी, इससे पहले 21 जनवरी को इसकी कीमत 75700 रुपये थी।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *