Heart Attack: अपनी मां के साथ कार्टून देख रही बच्ची को अचानक आया हार्ट अटैक, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Heart Attack: आज के समय में गलत खान पान से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन हार्ट अटैक से किसी का किसी की मौत की खबर सामने आती रहती है।

आज के समय में छोटे से लेकर बड़ा इसका शिकार होता जा रहा है। ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 5 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बताया जा रहा है कि उक्त बच्ची मोबाइल फोन पर अपनी मां के साथ कार्टून देख रही थी तभी वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। जसिएक बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। बता दे कि यह मामला 26 जनवरी का बताया जा रहा है। वहीं बच्ची का नाम कामिनी बताया जा रहा है। वह अपनी मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूटकर जमीन पर गिर गया। पहले तो सोनिया को लगा कि वह जानबूझ कर ऐसा कर रही है। लेकिन जब उन्होंने अपनी बेटी को हिलते देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर मां चिल्लाने लगी। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्ची को तुरंत गांव के डॉक्टर को दिखाया गया। लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *