Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू ने मॉडल टाउन के मसंद चौक का सौंदर्यीकरण के बाद उद्घाटन किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज मॉडल टाउन के प्रख्यात मसंद चौक का सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद उद्घाटन किया। इस चौक का मालीराम ज्यूलर्स की तरफ से सौंदर्यीकरण किया गया है और रखरखाव भी इसी ग्रुप की तरफ से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उन्होंने ग्रुप के मालिक साहिल केडीया, शंकर केडीया, राजेश्वरी केडीया, शिवानी केडीया, आशना केडीया का धन्यवाद किया और कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगे इस चौक का उद्घाटन होना एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इस चौक की तर्ज पर शहर के दूसरे चौकों का भी सौंदर्यीकरण और रखरखाव होना चाहिए ताकि शहर के सभी चौक एक अच्छी आकृति प्रस्तुत कर सकें।

Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू ने मॉडल टाउन के मसंद चौक का सौंदर्यीकरण के बाद उद्घाटन किया

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने अन्य व्यापारिक और गैर-सामाजिक संस्थानों से भी अपील की है कि अगर उन्होंने किसी चौक को अडॉप्ट किया है तो उसे इस चौक की तरह बेहतर बनाएं और देखरेख करें। सांसद ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में विकास कार्यों की लहर शुरू की गई है, जिसके तहत बड़ी तादाद में फंड्स जारी किये जा रहे हैं।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *