Punjab News: पंजाब में AAP के MLA, पत्नी और पीए के फेसबुक पेज पर अश्लील VIDEO और पिक्चर पोस्ट, मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News, AAP MLA Punjab: पंजाब से बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि संगरूर से AAP के MLA बरिंदर कुमार गोयल और उनके पारिवारिक सदस्यों का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

फेसबुक पेज का अकाउंट हैक करने के बाद आरोपियों ने किसी से पैसे नहीं मांगे, बल्कि विधायक के पेज पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। इसके बाद पंजाब में हड़कंप मच गया।

हालांकि उक्त कंटेंट पेज से कुछ समय बाद हटा दिया गया। इसे लेकर विधायक के पीए ने जब शिकायत संगरूर के चौकी लहरा सिटी की पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज कर लिया है।

शरारती तत्वों ने पेज हैक किया

संगरूर के लेहरागागा सीट से विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने कहा- मेरे परिवार के जो भी पेज सोशल मीडिया के चल रहे हैं। बीते दिन किसी शरारती तत्व ने उन्हें हैक कर लिया। हैक किए गए पेजों में मेरी पत्नी सीमा गोयल, भाभी कांता गोयल (नगर परिषद अध्यक्ष), पीए राकेश गुप्ता है।

Punjab News: पंजाब में AAP के MLA, पत्नी और पीए के फेसबुक पेज पर अश्लील VIDEO और पिक्चर पोस्ट, मचा हड़कंप

विधायक ने बताया कि उनके पारिवारिक सदस्यों के तीनों आईडी पर आपत्तिजनक कंटेंट और फोटो अपलोड किए गए। मेरे प्रतिद्वंदी सिर्फ मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। विधायक गोयल ने बताया कि इससे पहले मुझे जान से मारने की धमकियां भी मिली।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

विधायक गोयल ने कहा कि मुझे नहीं पता कौन लोग हैं, जो सिर्फ हमारे पीछे पड़े हुए हैं। मेरे साथ जो हो रहा है वो एक इलेक्शन स्टंट है। किसी को मुझसे क्या ही रंजिश होगी इसके इलावा।

इस मामले के बारे में जिले के एसएसपी को अवगत करवाया। जिसके तुरंत बाद एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। कुछ देर बाद केस भी दर्ज कर लिया गया। विधायक बोले- एसएसपी ने मुझे आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *