Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 856 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया।

2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है।

अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि : योगी

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। ये हमें आग्रही बनाता है कि हर कार्य देश के नाम होना चाहिए। दुनिया के इस सबसे प्राचीनतम राष्ट्र के प्रति हम अपने संविधान के जरिए श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं। सीएम योगी ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों। जय हिंद।

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई।

सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…’ और ‘हे पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश…’ जैसे तरानों पर लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के बच्चे ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा महिला होमगार्ड्स के मोटरसाइकिल दस्ते ने भी साहसिक प्रदर्शन किया।

राममंदिर की झांकी ने मोहा मन

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा झांकियां निकाली गईं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोह लिया। भगवान श्रीरामलला को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये संसद भवन और आदर्श मतदेय स्थल की झांकी निकाली गई। इसके अलावा यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी निकाली गई। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘उद्यान बना उद्योग का आधार’ झांकी निकाली गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन एवं वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी, नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *