Yogi Adityanath: अयोध्या का संयुक्त चिकित्सालय होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Yogi Adityanath: अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव को लौटाकर सांस्कृतिक राजधानी के तौर विकसित कर रही योगी सरकार का विजन अवधपुरी को वर्ल्ड क्लास सिविक एमेनिटीज से लैस करने का है। इस क्रम में, नागरिक सुविधाओं के विकास के साथ ही योगी सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अयोध्या के सभी नागरिकों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इस मंशा से सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देवगांव मिल्कीपुर में 50 बेड्स कैपेसिटी वाले संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में, 15.31 लाख रुपए से कुल 8 आधुनिक उपकरणों की आपूर्ति के मार्ग को प्रशस्त करने की कार्ययोजना को क्रियान्वित कर दिया गया है।

ऑटो रिफ्रैक्टो केरेटोमीटर समेत 8 आधुनिक उपकरणों से लैस होगा नेत्र रोग विभाग

योगी सरकार द्वारा चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग को जारी किए गए निर्देश में देवगांव मिल्कीपुर में 50 बेड्स कैपेसिटी वाले संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के उच्चीकरण की प्रक्रिया को कुल आठ आधुनिक उपकरणों के जरिए पूरा करने का उल्लेख है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसमें स्लिट लैंप बायो माइक्रोस्कोप, नॉन कॉन्टैक्ट टोनोमीटर, डाइरेक्ट ऑप्थैल्मोस्कोप, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, ऑटो रिफ्रैक्टो केरेटोमीटर, ए स्कैन बायोमीटर, डीह्यूमिडिफायर व एक फॉगिंग मशीन के क्रय का उल्लेख है जिसकी पूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश शासन के रूलबुक अनुसार पूर्ण होगी प्रक्रिया

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को उक्त सभी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर आपूर्ति किए जाने का दायित्व सौंपा गया है। इसके अंतर्गत 2 लाख तक के उपकरणों की आपूर्ति को परिधिगत अधिकारियों की देखरेख में क्रय के जरिए पूरा किया जाएगा जबकि दो लाख से अधिक मूल्य के उपकरणों को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जेम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

इन सभी प्रक्रियाओं को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक अनुसार पूरा किया जाएगा और व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि प्रक्रिया का त्रुटिहीन तरीके से पालन करते हुए उच्च क्वॉलिटी के उपकरणों के क्रय का मार्ग सुनिश्चित होगा।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *