America News: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, पंजाब के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, मुकेरियां/ऐरीजोना। America News: विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

मृतक युवक की फाइल फोटो
मृतक युवक की फाइल फोटो

मृतक युवक मुकेरियां का रहने वाला

मृतक युवक की पहचान सिमरन पाल सिंह साधु के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। मृतक युवक पंजाब के मुकेरियां के अधीन आते गांव नवां भंगाला का रहने वाला था। बताया रहा है कि सिमरन पाल की अमेरिका (America) में मौत हो गई है।

ट्रक हादसे के दौरान हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक सिमरन पाल की मौत एक ट्रक हादसे के दौरान हुई है। बता दे कि मृतक 2018 में अमेरिका गया था गत दिवस वह अमरीका के शहर फ्रिजनों से अपना ट्रक लोड करके ऐरीजोना शहर की तरफ जा रहा था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बर्फ ज्यादा होने के कारण उसका ट्रक स्लिप हो गया जिस कारण उसका ट्रक हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बार हाल हो गया है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *