Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, नाभा। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ताजा मामला पंजाब के नाभा से सामने आ रहा है खबर है कि पंजाब के नाभा में पति-पत्नी ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए है।

शिकायतकर्ता का नाम लड़की अमनप्रीत कौर

वहीं आरोपियों की पहचान पवित्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी पवित्र सिंह निवासी गांव खनौरी कला जिला संगरूर के रूप में हुई है। वहीं शिकायतकर्ता का नाम लड़की अमनप्रीत कौर बताया जा रहा है। अमनप्रीत कौर ने बताया कि वह विदेश जाना चाहती थी।

आरोपियों को दिए 30 लाख रुपए

जिसके लिए वह आरोपी पति पत्नी से मिली। उन्होंने उसको विदेश भेजने के बदले 30 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को 30 लाख रुपए दे दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने लड़की को ना ही विदेश भेजा और ना ही उसको उसके पैसे वापिस लौटाए।

आरोपियों ने फर्जी किए दस्तावेज तैयार

इसके साथ ही पीड़ित ने इस बात की भी जानकारी दी कि आरोपियों ने जो दस्तावेज तैयार किए थे वह भी फर्जी निकले। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई। वहीं पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *