Growth of Kids: बच्चे के उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही है हाइट? तो खान पान में करें बदलाव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Growth of Kids: बच्चे जब बड़े हो रहे होते हैं तो शरीर के विकास के साथ कद भी बढ़ता है। शरीर की लंबाई का उम्र के हिसाब के बढ़ना बहुत जरूरी होता है। बता दें एक साल के होने के बाद हर साल बच्चे की 2 इंच तक हाइट बढ़ती है। प्यूबर्टी यानि 12 से 14 साल की उम्र में हर साल हाइट 4 इंच तक बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की वजह से बच्चों की हाइट उम्र के हिसाब से बढ़ती नहीं है। जरूरी है कि बच्चों को बचपने से ही पौष्टिक आहार खिलाएं। इससे उनकी हाइट को तेजी से बढ़ेगी ही, साथ में वो बहुत सार्प भी होंगे।

कितनी होनी चाहिए उम्र के हिसाब से हाइट ?

1 साल के बच्चे की हाइट 29.2 इंच, 2 साल के बच्चे की 33.5 इंच हाइट, 3 साल के बच्चे की 37 इंच हाइट, 4 साल के बच्चे की 39.5 इंच हाइट, 5 साल के बच्चे की 42.5 इंच हाइट, 6 साल के बच्चे की 45.5 इंच हाइट, 7 साल के बच्चे की 47.7 इंच हाइट,

8 साल के बच्चे की 50.5 इंच हाइट, 9 साल के बच्चे की 52.5 इंच हाइट, 10 साल के बच्चे की 54.5 इंच हाइट, 11 साल के बच्चे की 56.7 इंच हाइट, 12 साल के बच्चे की 59.0 इंच हाइट, 13 साल के बच्चे की 61.7 इंच हाइट, 14 साल से ज्यादा बच्चों की 62.5 इंच हाइट होनी चाहिए।

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

दूध- बच्चे के लिए सबसे जरूरी डाइट दूध है। दूध में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे के संपूर्ण विकास में मदद करते हैं। दूध पीने से बच्चे की सेहत और लंबाई दोनों पर असर पड़ता है। लंबाई बढ़ाने बच्चे को कम से कम बार दूध जरूर पिलाएं।

सोयाबीन- बच्चों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन खिलाएं, इससे लंबाई बढ़ती है। बच्चों को सोयाबीन जरूर खिलाएं। सोयाबीन में मौजूद अमीनो एसिड और दूसरे पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनते हैं।

अंडे- अंडा भी एक हेल्दी डाइट है। इससे बच्चों को प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन और आयरन का पोषण मिलता है और शारीरिक- मानसिक विकास भी होता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

हरी सब्जियां- कई सारे बच्चे हरी सब्जियां नहीं खाते हैं, इससे शरीर का विकास काफी हद तक रुक जाता है। इसलिए बच्चों को शुरुआत से ही हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की आदात डालें। उनकी डाइट में पालक, पत्ता गोभी, केल और ब्रोकली शामिल करें। इन सब्जियों में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास अच्छी तरह होता है और हाइट बढ़ती है।

ड्राईफ्रूट्स और नट्स- बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश, खजूर और अंजीर जैसे ड्राईफ्रूट्स खिला सकते हैं। नट्स को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जिससे हड्डियां भी स्ट्रांग बनती हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *