Personal Loan: Personal Loan लेने की कर रहे हैं प्लानिंग, ये बैंक देते है बेस्ट ऑफर्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Personal Loan: पर्सनल लोन लगभग हर बैंक की तरफ से ऑफर किए जाते हैं , मगर उनके इंट्रेस्ट रेट अलग अलग होते हैं । ऐसे में अगर आप अपने किसी काम के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि अलग-अलग बैंक अलग अलग ब्याज दर देते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि बैंक और क्रेडिट स्कोर के आधार ब्याज दर अलग-अलग होते हैं। यहां हमने कुछ बैंक की लिस्ट बनाए है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

ICICI बैंक (ICICI Bank)

  • ICICI बैंक अपने कस्टमर्स को 5 साल की समयावधि के लिए 1 लाख लोन देता है, जिस पर 10.75 प्रतिशत से 19 प्रतिशत तक ब्याज लग सकता है।
  • यानी कि हर महीने आपको 2162 से 2594 रुपये तक हो EMI देनी पड़ सकती है। ICICI बैंक लोन का 2.5 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लेता है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India)

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर्स को 5 साल की समयावधि के लिए 1 लाख लोन देता है, जिसपर आपको 9.3 प्रतिशत से 13.4 प्रतिशत ब्याज दर मिलती है।
  • इस लोन में आपको पर 2090 से 2296 रुपये तक की EMI देनी पड़ सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऋण राशि का 0.5 प्रतिशत प्रोसेसिंग शुल्क लेता है।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India)

  • ये बैंक 5 साल के लिए 1 लाख की पर्सनल लोन देता है, जिस पर आपको 10.35 प्रतिशत से 14.85 प्रतिशत तक होती है।
  • इसमे आपको 2142 से 2371 रुपये तक की EMI देनी पड़ सकती है और प्रोसेसिंग फी 2 प्रतिशत की लगती है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

  • आपको बता दें कि HDFC बैंक कस्टमर्स को 5 साल की समयावधि के लिए 1 लाख का लोन देता है, जिसपर 10.35 प्रतिशत से 21 प्रतिशत तक ब्याज लगता है।
  • ईएमआई की बात करें तो आपको 2142 से 2705 रुपये हर महीने देने होंगे।

एक्सिस बैंक (Axis Bank)

  • एक्सिस बैंक आपको 5 साल के लिए 1 लाख का लोन मिलता है, जो ब्याज दर 10.49 प्रतिशत से 13.65 प्रतिशत दिया जाता है।
  • आपको हर महीने 2149 से 2309 रुपये तक की EMI देनी होती है।

ये डॉक्यूमेंट है जरुरी

इसके लिए आपको अपना आईडी प्रमाण, पता प्रमाण और लेटेस्ट 3 सैलरी स्लिप के देनी होगी। अगर आप पहले से ही बैंक ग्राहक हैं और KYC हैं तो आपको सैलरी स्लिप देनी की जरूरत नही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *