Punjab News: सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अति-आधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सडक़ों की करेंगे निगरानी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सडक़ों की निगरानी करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सडक़ सुरक्षा फोर्स को सडक़ों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 अति-आधुनिक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महेन्द्रा स्कॉरपीयो शामिल हैं और सडक़ों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे।

Punjab News: सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अति-आधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सडक़ों की करेंगे निगरानी

चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी

इन वाहनों में चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी, जिसका नेतृत्व पैट्रोलिंग इंचार्ज के तौर पर ए.एस.आई. या उससे उच्च रैंक का अधिकारी करेगा। हर जिले में रोड इंटरसेप्टर तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी तीन पुलिस कर्मचारी करेंगे। एस.एस.एफ. के पहले पड़ाव में 1296 नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों और मौजूदा 432 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

यह टीमें आठ घंटे की शिफ्ट के मुताबिक 24 घंटे तैनात रहेंगी, जिस सम्बन्धी उनको पुलिस प्रशिक्षण अकैडमी, कपूरथला में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए यह वाहन स्पीड गन, अल्कोमीटर, ई-चालान मशीनें और ए.आई. अधारित स्मार्ट प्रणाली जैसे अति-आधुनिक उपकरणों से लैस हैं।

उनके पास कमांड एंड कंट्रोल सैंटर के साथ-साथ रीयल-टाईम सी.सी.टी.वी. कैमरों वाली रिक्वरी वैन भी होगी। इसके साथ ही सडक़ हादसों की जांच और तकनीकी काम संभालने के लिए मकैनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और आई.टी. माहिर भी होंगे।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *