Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप जारी, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: करीब एक महीने बाद सूरज निकलने से उत्तर भारत को शीतलहर और ठंड से राहत मिली है। पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 5 डिग्री का सुधार हुआ है। हरियाणा में हालात सामान्य हो गए हैं। चंडीगढ़ में भी हालात सामान्य हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। वहीं पंजाब के कई जिलों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है। बता दें कि पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

बेशक कुछ इलाकों में धूप खिली है, लेकिन कई जगहों पर अब भी घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अगले 10 दिनों में हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इससे न केवल हिमाचल बल्कि पंजाब और हरियाणा को भी राहत मिलेगी।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

Ayodhya| आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar