Bihar Politics: नितीश कुमार CM, भाजपा के चौधरी और सिन्हा बने डिप्टी सीएम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 28 Jan 2024

डेली संवाद, पटना। Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार ने दो साल में दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। आज सुबह लालू से रिश्ता तोड़कर नितीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शाम को भाजपा से नाता जोड़कर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नितीश कुमार रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा

शपथ ग्रहण के बाद सीएम नितीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है। नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

नितीश कुमार ने दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था। शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

भाजपा के दो नेता बने उपमुख्यमंत्री

  1. सम्राट चौधरी (भाजपा)
  2. विजय सिन्हा (भाजपा)

इन नेताओं को मिला मंत्री पद

डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

श्रवण कुमार (जदयू)

विजय कुमार चौधरी (जदयू)

    संतोष कुमार सुमन (हम)

    सुमित सिंह (निर्दलीय)

    आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















    Share This Article
    Follow:
    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *