Punjab News:पंजाब में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार, मालिक को मारी गोली, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 28 Jan 2024

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर आ रही है। पटियाला में अभी अभी लूट हुई है। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर एक गाड़ी लूट ली है। लूट का विरोध करने पर गाड़ी मालिक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक पटियाला में एक गाड़ी लूटने आए 3 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गाड़ी लूट ली और गाड़ी के मालिक समीर कटारिया की हत्या कर दी। मौके पर बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। गाड़ी लूटकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी का एक्सीडैंट हो गया, जिससे बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल भाग गए।

मृतक समीर कटारिया पटियाला का

पुलिस को गाड़ी में से जिस पिस्तौल के साथ हमलावरों ने हवाई फायर किया था उस पिस्तौल की मैगजीन और उसका एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक समीर कटारिया पटियाला के सरहंदी बाजार का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

जानकारी के अनुसार समीर की एक साल की बेटी और उसकी पत्नी गर्भवती है। समीर कटारिया अपने साथी के साथ कार में बैठकर घर जा रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल फॉरेंसिक और सीआईए पटियाला की टीम मौके की जांच कर रही है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *