Refurbished Phone: नया ही नहीं पुराना फोन लेते समय भी ध्यान रखें इन बातों का

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 28 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Refurbished Phone: Smartphone हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है, ज्यादातर काम इसके जरिये ही पाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग होते हैं जो अपने बजट के हिसाब से नया फोन खरीद लेते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन कुछ ऐसे भी यूजर्स होते हैं जो पुराना फोन खरीदते हैं। हम यहां कुछ ऐसी मिस्टेक बताने वाले हैं, जो पुराना फोन खरीदते वक्त भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

मोबाइल की कंडीशन

पुराना स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो जाहिर पर पहला काम उसकी कंडीशन चेक करना होगा। जैसे फोन की डिस्प्ले सही से काम कर रही है कि नहीं, डिस्प्ले कहीं से टूटी तो नहीं है या उसमें कोई और खराबी तो नहीं है।

तकनीकी तौर पर करें जांच

बाहरी तौर पर फोन की देखभाल करने के बाद अब बारी तकनीकी तौर पर जांच करने की आती है। यानी फोन रिपेयर तो नहीं हुआ है या माइक, स्पीकर, डिस्प्ले, चार्ज़र और ईयरफोन प्लग से संबधित कोई खराबी तो नहीं है। प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज के बारे में भी जानकारी ले लेनी चाहिए।

वारंटी और बिल से संबधित जानकारी

पुराना फोन खरीद रहे हैं तो उसका असली बिल और वारंटी से संबधित प्रश्न भी बेचने वाले से कर लेने चाहिए। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि फोन पर कोई वारंटी है कि नही, या फिर उसे कब और कहां से खरीदा गया था।

अधिक पुराना फोन न खरीदें

भले ही पुराना फोन खरीदने से हमारे पैसे की बचत होती है। लेकिन कई बार इसमें नुकसान भी झेलना पड़ जाता है, तो ऐसे में कभी भी ज्यादा पुराना फोन नहीं खरीदना चाहिए। कुछ लोग कई साल पुराना फोन खरीदे लेते हैं और फिर उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।

कहां से खरीदें पुराना फोन

रिफर्बिश्ड फोन खरीदना चाहते हैं तो आप ओएलएक्स, फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां कम कीमत में अच्छी कंडीशन वाले फोन मिल जाते हैं और कुछ पर तो वारंटी भी मिलती है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *