Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता की अवैध इमारत को गिराने को लेकर MTP और पूर्व पार्षद के बीच तू-तू-मैं-मैं, दफ्तर में जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर मुख्यालय में स्थित एमटीपी के दफ्तर में आज कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद और एमटीपी के बीच जमकर नोकझोक हुई। पूर्व पार्षद विजय दकोहा ने रामामंडी में AAP नेता विक्की तुलसी की अवैध कामर्शियल इमारत को ढहाने की मांग पर अड़े थे। इस दौरान विजय दकोहा और उनके बेटे ने दफ्तर में अफसरों पर आरोप भी लगाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नगर निगम में एमटीपी विजय कुमार के दफ्तर में उस समय हंगामा मच गया, जब अवैध कामर्शियल निर्माण पर कार्रवाई न होते देख कर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद विजय दकोहा अपने बेटे के साथ एमटीपी पर बिफर पड़े। पूर्व पार्षद विजय दकोहा ने आरोप लगाया कि रामामंडी में अवैध रूप से बन रही आप नेता विक्की तुलसी की इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि विक्की तुलसी अब 6वीं मंजिल पर लैंटर डाल रहा है।

एमटीपी विजय और पूर्व पार्षद विजय के बीच तू-तू मैं-मैं, देखें LIVE

पूर्व पार्षद विजय दकोहा ने कहा कि AAP नेता विक्की तुलसी की नाजायज निर्माण की शिकायत एटीपी, एमटीपी और निगम कमिश्नर से की गई है, लेकिन लगातार शिकायत के बाद एमटीपी ब्रांच कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एमटीपी विजय कुमार ने कहा कि उनकी शिकायत पर एटीपी को कार्रवाई के लिए कहा गया।

पुलिस बुला लो, एफआईआर करवा दो, दफ्तर से नहीं जाएंगे

इस दौरान विजय दकोहा और उनके बेटे ने कहा कि जब तक नाजायज इमारत पर कार्रवाई के लिए निगम की टीम नहीं भेजोगे, तब तक उनके दफ्तर नहीं जाएंगे। इसके बाद एमटीपी और पूर्व पार्षद जमकर बहस हुई। पूर्व पार्षद विजय दकोहा ने कहा कि पुलिस बुला लो, एफआईआर करवा दो। लेकिन दफ्तर से नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस दौरान एडिशनल कमिश्नर शिखा भगत को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एमटीपी और पूर्व पार्षद विजय दकोहा में अपने दफ्तर में बुलाकर दोनों लोगों को शांत करवाया। शिखा भगत ने एमटीपी विजय कुमार को विक्की तुलसी की नाजायज इमारत पर कार्रवाई के आदेश दिए।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *