डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की इटली में मौत हो गई है। मृतक युवक जालंधर के फिल्लौर के गांव अकालपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान बलदेव राज के रूप में हुई है जिसकी उम्र 38 साल बताई जा रही है।
मृतक बलदेव राज दो बच्चों का पिता
मिली जानकारी के मुताबिक बलदेव राज की इटली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है मृतक दो बच्चों का पिता था और पिछले करीब 15 साल से इटली में सेटल था। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव की मौत कुछ दिन पहले हुई थी।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
बताया जा रहा है कि बलदेव राज का संस्कार विदेश में ही कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। बलदेव अपने पीछे मां गुरदेव कौर, पत्नी मनप्रीत कौर, बच्चे एकम हीर और फतेह हीर को छोड़ गया।