Punjab News: जतिन्दर सिंह ने चेयरमैन पंजाब लोक सेवा आयोग और इन्दरपाल सिंह ने राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद के लिए ली शपथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पंजाब लोक सेवा आयोग के नव-नियुक्त चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख और पंजाब राज सूचना आयोग के नव नियुक्त राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर इन्दरपाल सिंह को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहाँ पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, DGP गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मैंबर गुरप्रताप सिंह मान, सुप्रीत घुम्मन और हरमोहन कौर संधू, राज्य सूचना कमिश्नर असित जोली और अमृत प्रताप सिंह सेखों के अलावा सिविल और पुलिस के उच्च प्रशासनिक अधिकारी और नव-नियुक्त चेयरमैन और राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पारिवारिक मैंबर और शुभचिंतक मौजूद थे।

Punjab News: जतिन्दर सिंह ने चेयरमैन पंजाब लोक सेवा आयोग और इन्दरपाल सिंह ने राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद के लिए ली शपथ

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब काडर के 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी जतिन्दर सिंह औलख गाँव बरगाड़ी (फरीदकोट) में जन्मे-पले हैं। पंजाब पुलिस में 33 साल सेवाएं निभाने के बाद ए.डी.जी.पी. के रैंक पर इंटेलिजेंस चीफ़ के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। औलख ने पी.पी.एस. नाभा से स्कूली शिक्षा, डी.ए.वी. कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी. और इतिहास विषय में एम.ए. की डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अपने सेवा-काल के दौरान वह अलग-अलग जिलों एस.ए.एस. नगर, संगरूर, रूपनगर, जगराओं, एस.बी.एस. नगर, और खन्ना में एस.एस.पी. के रूप में तैनात रहे। वह पुलिस कमिश्नर अमृतसर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना, आई.जी. पटियाला और फिऱोज़पुर रेंज, आई.जी. हैडक्वार्टर और इंटेलिजेंस के तौर पर सेवा निभाने के उपरांत ए.डी.जी.पी. के रैंक पर ख़ुफिय़ा विंग के प्रमुख के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे।

उनको राष्ट्रीय पुरस्कार (विशेष), विशेष सेवाओं के लिए पुलिस मैडल, पुलिस मैडल फॉर मैरीटोरियस सर्विसिज, मुख्यमंत्री मैडल और तीन बार डी.जी.पी. की सराहना डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले प्रसिद्ध एडवोकेट इन्दरपाल सिंह होशियारपुर के निवासी हैं।

इन्दरपाल सिंह ने कानूनी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और वह ब्रिटिश हाई कमीशन के लिए स्टैंडिंग कौंसिल, पैनल भारतीय यूनियन, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के बार कौंसिल मैंबर चुने गए और इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल के उप चेयरमैन चुने गए। उनको 20 अगस्त, 2022 को पंजाब के सीनियर एडीशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्त किया गया था।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *