UK News: यूके में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत, घर में पसरा मातम

Daily Samvad
2 Min Read
UK News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, लुधियाना/इंग्लैंड। UK News: इंग्लैंड England (UK) में पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

मृतक युवक रायकोट का रहने वाला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी युवक की यूके में मौत हो गई है। मृतक युवक लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव ताजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान प्रदीप सिंह खंगुडा के रूप में हुई है जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है।

मृतक प्रदीप की फाइल फोटो
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह की यूके में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। प्रदीप 15 अक्तूबर 2022 में यूके में स्टडी वीजा पर गया था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार वालों ने बेटे को शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *