Canada-Punjab News: कनाडा में भीषण हादसा, पंजाब के युवक की मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद, पटियाला। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की मौत की खबर सामने आ रही है ब्रैम्पटन विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है। वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

मृतक हकीकत सिंह की फाइल फोटो
मृतक हकीकत सिंह की फाइल फोटो

मृतक पटियाला का रहने वाला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हकीकत सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। हकीकत सिंह पंजाब में पटियाला के विकास नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

हकीकत स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

बता दे कि हकीकत सिंह एक साल स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा के ब्रैम्पटन में गया था जहां उसके साथ एक बड़ा हादसा घटा। इस हादसे में हकीकत सिंह की कार बर्फ में फिसलने कारण पोल में जा लगी, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। पूरे गांव में शोक की लहर फ़ैल गई है। घर वाला का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार वालों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से बेटे के शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *